फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   females maming mask at home

घर वालों की सुरक्षा गृहणियों ने ली अपने हाथ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
females maming mask at home
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कोरोना वायरस के चलते हर किसी को मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलना है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में भी कह चुके हैं। इस बार उन्होंने कहा कि घर पर बने मास्क का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। इसी को देखते हुए महिलाओं ने घरों पर रहकर ही मास्क बनाना शुरू कर दिए हैं। वह यह मास्क मुफ्त में ही अपने आसपास रहने वालों लोगों को दे रही हैं और साथ ही उनके परिवार वाले भी इन मास्कों का पूरा फायदा उठा रहे हैं। कुछ समय पहले कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण से बचाव के लिए बाजारों में मास्क की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि हर किसी को मास्क नहीं मिल पा रहे थे। पर अब सरकार द्वारा घर से निकलते हुए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है ऐसे में गृहणियां ने इसकी डोर को संभाल लिया है। वह घरों में कपड़े से मास्क तैयार कर रही हैं। उनका कहना है कि मास्क तैयार करते हुए पूरा ध्यान रखा जाता है कि इन्हें साफ-सूथरी जगह पर बनाकर रखा जाए। जिसके बाद लोगों को वह मुफ्त में वितरित करती हैं। मास्क तैयार करने वाली महिलाओं का कहना है कि वह मास्क तैयार करके उन्हें मुफ्त में लोगों को बांटकर कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने में योगदान देना चाहती हैं। इससे अच्छा घर बैठकर और क्या हो सकता है कि घरों में मास्क बनाओ और उनका इस्तेमाल आसपास वाले और घरवालों द्वारा किया जा सके। इससे खुशी भी मिल रही है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हम भी कुछ योगदान दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed