{"_id":"63485647b2d0547e0e49b562","slug":"father-killed-a-one-month-old-child-who-was-obstructing-the-second-marriage-in-rajori","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: दूसरी शादी में रुकावट बन रहे एक माह के बच्चे को पिता ने मार डाला, भागने से पहले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: दूसरी शादी में रुकावट बन रहे एक माह के बच्चे को पिता ने मार डाला, भागने से पहले आरोपी गिरफ्तार
Fri, 14 Oct 2022 03:02 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 14 Oct 2022 03:02 AM IST
सार
एसएसपी मोहम्मद असलम के अनुसार, आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में खुलासा किया कि सुलेमान दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन उसके घर एक बेटे ने जन्म ले लिया। अब उसे लगने लगा कि अब वह दूसरी शादी नहीं कर पाएगा। इसी कारण एक माह के मासूम की जान ले ली।
विज्ञापन
राजोरी न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी में एक पिता ने दूसरी शादी में रुकावट बनने पर अपने एक माह के बच्चे की हत्या कर दी। यह मामला राजोरी पुलिस थाने के अंतर्गत सगोट अरगी क्षेत्र का है। आरोपी को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है वह कश्मीर भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान मोहम्मद सुलेमान निवासी सगोट अरगी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी मोहम्मद असलम के अनुसार, आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में खुलासा किया कि सुलेमान दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन उसके घर एक बेटे ने जन्म ले लिया।
विज्ञापन
अब उसे लगने लगा कि अब वह दूसरी शादी नहीं कर पाएगा। इसी कारण एक माह के मासूम की जान ले ली। एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि बुधवार रात को करीब 10 बजे खाना खाने के बाद उसकी पत्नी घर का काम कर रही थी तो आरोपी पिता बच्चे को लेकर घर से बाहर निकला।
विज्ञापन
आरोपी की मां उसके पीछे-पीछे गई और पिता बच्चा लेकर खेतों की ओर भागा और रास्ते में बच्चे को खेत में कहीं फेंक कर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद जब परिवार के अन्य लोग और आरोपी की पत्नी वहां पहुंची तो बच्चा झाड़ियों में मृत मिला।
पुलिस इसकी सूचना मिलने पर रात को ही गांव पहुंच गई थी। इसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी। वीरवार रात एक नाके पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस इस बात का पता भी लगाएगी कि आरोपी पिता दूसरा विवाह कहां और किससे करना चाहता था।