फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Dar on poll duty in Lok sabha election 2019 who tied to army jeep in 2017

लोकसभा चुनाव 2019: पिछले चुनाव में बना था मानव ढाल, अब चुनाव ड्यूटी में है तैनात

Fri, 19 Apr 2019 10:34 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Apr 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Farooq Dar on poll duty in Lok sabha election 2019 who tied to army jeep in 2017
फारूक अहमद डार (File)

लोकसभा उपचुनाव में वर्ष 2017 में सेना की ओर से पथराव से बचने के लिए जिस फारूक अहमद डार को मानव ढाल बनाया गया था, वह इस चुनाव में चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहा। बडगाम के सीएमओ नजीर अहमद ने बताया कि फारूक स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर के पद पर तैनात है। उसकी चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन


चिल्ली ब्रास गांव में उसकी मां फजी बेगम ने बताया कि वह गत बुधवार से चुनाव ड्यूटी के लिए गया है। कहा कि दो साल पहले चुनाव की वजह से ही वह अपने बेटे को लगभग खो चुकी थीं।
विज्ञापन


अब क्या सोचते हैं कि दोबारा वोट करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीप पर बांधे जाने की वजह से उनके बेटे का अंगूठा खराब हो गया है। इस वजह से अब वह शॉल पर काम नहीं कर पाता है। उपचुनाव के दिन एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सेना की ओर से फारूक को जीप के बोनट पर बांधे रखा दिखाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला 
सेना पर हो रही पत्थरबाजी को रोकने के लिए 28 साल के बुनकर फारूक अहमद डार को 9 अप्रैल 2017 को रस्सी से बांधकर सेना की जीप के बोनट पर बांधकर करीब छह घंटे तक उसे उस इलाके के कई गांवों में घुमाया गया।

 

यह सब बीरवाह सब-डिस्ट्रिक्ट में भारतीय सेना के बडगाम कैंप के 53 राष्ट्रीय राइफल के मेजर लीतुल गोगोई के नेतृत्व में हुआ। लीतुल का कहना था कि पत्थरबाजों से बचने के लिए सेना का ऐसा करना जरूरी था। इसके बाद सरकार द्वारा मेजर को सम्मानित भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed