{"_id":"58008d8e4f1c1bc67b290431","slug":"farooq-abdullah-speaks-with-media-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक और उड़ी हमले से कोई लेना देना नहीं: फारुक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक और उड़ी हमले से कोई लेना देना नहीं: फारुक अब्दुल्ला
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में हिंसा के माहौल और भारत पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के मद्देनजर रणनीति तैयार करने के लिए नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की ।
बैठक के बाद फारूक ने भारत सरकार को पाकिस्तान से बातचीत करके सीमा पर हालात सामान्य कराने की सलाह दी । फारूक ने कहा कि युद्ध कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता । फारूक ने कहा कि वो चाहते हैं कि घाटी में जल्द से जल्द हालात सामान्य हों ।
फारूक ने कहा कि कश्मीर की समस्या का सियासी हल निकालना जरूरी है । सरकार को कश्मीर में अमन बहाली के लिए लोगों से बातचीत करनी चाहिए । फारूक ने कहा कि उनकी पार्टी ने पीएम से घाटी के लोगों से बातचीत करके अमन बहाल करने की कोशिश करने की बात कही थी ।

'सर्जिकल स्ट्राइक और उड़ी हमले से कोई लेना देना नहीं'
FAROOKH ABDULLAH
- फोटो : ANI
प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों की ओर से उड़ी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के विषय पर सवाल पूंछे जाने के बाद फारूक अब्दुल्ला भड़क गए । सवाल के जवाब में फारूक ने कहा कि मुझे उड़ी हमले से कोई लेना देना नहीं । फारूक ने कहा कि मुझे सर्जिकल स्ट्राइक से भी कोई मतलब नहीं । मुझे सिर्फ घाटी के हालातों के सामान्य होने से मतलब है ।
फारूक ने कहा कि कश्मीर की समस्या एक सियासी समस्या है और इसका एक सियासी हल खोजना होगा । फारूक ने कश्मीर सरकार को हुर्रियत समेत भी प्रमुख पक्षों से बातचीत करके समस्या का सियासी हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए ।

बैठक के जरिए विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास
फारूक अब्दुल्ला से बातचीत करते उमर
- फोटो : PTI
बैठक में कश्मीर हिंसा तथा भारत-पाक के बीच उत्पन्न तनाव के मद्देनजर रणनीति तैयार करने का एजेंडा रखा गया । एक प्लेटफार्म पर विपक्षी दलों को एकजुट करने के फारूक के इस प्रयास को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस बैठक में डा. अब्दुल्ला ने कांग्रेस अध्यक्ष जीए मीर, सीपीआई (एम) के सचिव एमवाई तारिगामी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के चेयरमैन हाकिम मोहम्मद यासीन, डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट के गुलाम हसन मीर तथा अवामी इत्तेहाद पार्टी के अध्यक्ष इंजीनियर रशीद को बुलाया था ।
विपक्षी दलों की ये बैठक सुबह 11 बजे उनके गुपकार रोड स्थित आवास पर हुई बैठक में घाटी के हालात के साथ ही राज्य सरकार के बोर्ड परीक्षा कराने के फैसले, स्कूल, कालेज और विश्वविद्यालय में फिर से नियमित कक्षाएं संचालित करने के मुद्दे पर भी बातचीत हुई ।