{"_id":"5caa2e9cbdec2214541212d0","slug":"farooq-abdullah-says-in-srinagar-lok-sabha-election-2019-is-decisive-fight-against-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में आयोजित रैली में बोले फारूक अब्दुल्ला, लोकसभा चुनाव मोदी सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में आयोजित रैली में बोले फारूक अब्दुल्ला, लोकसभा चुनाव मोदी सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई
Sun, 07 Apr 2019 10:38 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में रैली को किया संबोधित
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा हैं कि लोकसभा चुनाव मोदी सरकार के खिलाफ देश भर में निर्णायक लड़ाई है। श्रीनगर में रविवार को अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले पांच सालों में मोदी सरकार की अदूरदर्शिता व कमजोर नीतियों से देश को नुकसान हुआ है। किसान, बेरोजगार युवा, कलाकार, अल्पसंख्यक को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से जो भी वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए।
जम्मू कश्मीर में विकास की अनदेखी हुई है। 2014 में कश्मीर में रेलवे का जो काम हुआ था। वह आगे नहीं बढ़ा। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे चौड़ीकरण का काम भी धीमा रहा। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भारत के विचारों को उन सांप्रदायिक ताकतों से खतरा हैं जो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार है।
जब से भाजपा सत्ता में आई हैं लोगों को जबरन यह कहा जा रहा हैं कि क्या खाए और क्या न खाए। लोकसभा चुनाव में लोगों के पास मौका हैं कि वह ऐसी ताकतों को करारा जवाब दे और देश व राज्य को इनसे मुक्त करें।