न्याय यात्रा: मुंबई में कांग्रेस की रैली में फारूक अब्दुल्ला, बोले- धर्मनिरपेक्षता को मजबूत कर रहे राहुल गांधी
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राहुल गांधी देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र और परंपरा को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की। रविवार को मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला सहित कई विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता शामिल हुए।
मीडिया से रूबरू होते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राहुल गांधी पहले उत्तर से दक्षिण तक यात्रा की और बर्फबारी के दौरान कश्मीर पहुंचे। अब, वह पूर्व से यात्रा कर पश्चिम में पहुंचे हैं। वह देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र और परंपरा को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।
14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी न्याय यात्रा
राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। राहुल भारत के 15 राज्यों, 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से होते हुए मुंबई पहुंचे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी करीब 6700 किमी का सफर तय किया। हालांकि, इस बार उन्होंने बस और पैदल दोनों तरीके से यात्रा की है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | National Conference Chief Farooq Abdullah says, "It's a good thing that Rahul Gandhi travelled across North to South earlier and reached Kashmir during snowfall. Now, he is reaching the West after he started from the East. He is trying to unite the… pic.twitter.com/1WWInL1TsZ
— ANI (@ANI) March 17, 2024