{"_id":"5a301d514f1c1b59678c1b63","slug":"farooq-abdullah-said-neca-will-alone-in-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी नेकां: डॉ. फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी नेकां: डॉ. फारूक अब्दुल्ला
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर के गोल मेला में पहुंचे नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। कहा कि रियासत के तीनों संभाग के लोगों की अलग मांगें और परेशानियां हैं।
विज्ञापन
इनको दूर करने के लिए अब नेकां अपनी सरकार बनने के बाद तीनों संभाग को अलग स्वायत्तता प्रदान करेगी। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. फारूक ने कहा कि नेकां की सरकार बनने के बाद पहले ही सत्र में तीनों संभाग को स्वायत्तता प्रदान करने वाला बिल पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने सरपंच की चुनावी प्रक्रिया पर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि हमारी सरकार बनने पर सरपंच के चुनाव के कानून में बदलाव को प्राथमिकता पर लिया जाएगा।फारूक ने कहा कि जल्द ही पंचायत चुनाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
इनमें महिलाओं का 33 प्रतिशत हिस्सा है। चुनाव में ऐसी महिलाओं को खड़ा करो, जो अपने हक के लिए लड़ें और आवाज को आगे तक ले जाएं। लोग भी ऐसे पंच चुनें जो ईमानदारी से काम करें।
कहा कि सरपंच के चुनाव के लिए जो कानून लाया है, वह पूरी तरह से गलत है। नेकां की सरकार बनने पर लोगों को अपना सरपंच चुनने का अधिकार मिलेगा।
We (National Conference) will not join hands with any party, will contest elections alone and will definitely win: Farooq Abdullah while addressing party workers in J&K's Udhampur pic.twitter.com/CBnkY2XpvJ
— ANI (@ANI) December 12, 2017