{"_id":"63f34ca47d89d0a54c04fcf3","slug":"farooq-abdullah-said-it-is-prerogative-of-govt-to-increase-or-decrease-army-in-jammu-kashmir-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारूक अब्दुल्ला बोले: जम्मू कश्मीर में सेना की संख्या कम या ज्यादा करना सरकार का विशेषाधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारूक अब्दुल्ला बोले: जम्मू कश्मीर में सेना की संख्या कम या ज्यादा करना सरकार का विशेषाधिकार
Mon, 20 Feb 2023 04:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 20 Feb 2023 04:04 PM IST
सार
फारूक अब्दुल्ला ने सरकार का मामला है। वे कितना घटाएंगे या बढ़ाएंगे यह उनका विशेषाधिकार है। इसमें और उन्हें कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
MP Farooq Abdullah
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में सेना की संख्या कम या ज्यादा करना सरकार का विशेषाधिकार है। सांसद अब्दुल्ला ने एक मीडिया रिपोर्ट से जुड़े सवालों के जवाब में ऐसा कहा।साथ ही फारूक अब्दुल्ला ने प्रदेश में अतिक्रमण हटाओ अभियान के कथित तौर पर रोके जाने के फैसले पर कहा कि ऐसा लोगों के विरोध के चलते हुआ है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार चरणबद्ध तरीके से कश्मीर में भीतरी इलाकों से सेना को वापस लाने पर विचार कर रही है। इस पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह सरकार का मामला है। वे कितना घटाएंगे या बढ़ाएंगे यह उनका विशेषाधिकार है। इसमें और मुझे कुछ नहीं कहना है।'
विज्ञापन
वहीं, जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के कथित रोकने फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये लोगों के विरोध के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा, 'यह लोगों द्वारा आवाज उठाने के कारण हुआ है। अगर लोगों ने आवाज न उठाई होती तो वे (सरकार) अभियान तेज कर देते। लोगों को याद रखना चाहिए कि उनके पास सरकार को हिला देने की ताकत है।'
विज्ञापन