{"_id":"6412f308aac596a2a40e56b3","slug":"farooq-abdullah-led-delegation-visits-eci-to-seek-elections-in-jammu-kashmir-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विपक्षी नेताओं-ECI से मिला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, जम्मू कश्मीर में चुनाव का उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: विपक्षी नेताओं-ECI से मिला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, जम्मू कश्मीर में चुनाव का उठाया मुद्दा
Thu, 16 Mar 2023 04:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 16 Mar 2023 04:14 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई। नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
Farooq Abdullah
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रीय विपक्षी नेताओं और चुनाव आयोग से मुलाकात की। इस दौरान जम्मू को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने और विधानसभा का मुद्दा जोर-शोर से उठा।
विज्ञापन
दोनों बैठकों के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव आयोग ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे इस मामले को देख रहे हैं। आगे फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राज्य जो भारत का ताज है, उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया गै। सभी विपक्षी दल जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक सरकार चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में 13 दलों के लोग एकत्रित हुए हैं और सभी इस बात पर सहमत हुए कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए। हम सब इस मुद्दे पर एक साथ हैं कि जब स्थिति सामान्य हो गई है तो जम्मू कश्मीर में चुनाव क्यों नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव और राज्य की बहाली के मुद्दे पर सहमत हैं। हम सभी जम्मू-कश्मीर के लोगों के दर्द को साझा करने के लिए श्रीनगर भी जाने के लिए तैयार हैं।