{"_id":"5ce81099bdec22078360909b","slug":"farook-abdullah-says-national-conference-will-make-government-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370, 35ए को कोई नहीं हटा सकता,जम्मू-कश्मीर में अपने दम पर सरकार बनाएगी नेकां: फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370, 35ए को कोई नहीं हटा सकता,जम्मू-कश्मीर में अपने दम पर सरकार बनाएगी नेकां: फारूक
Fri, 24 May 2019 09:11 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 24 May 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां अध्यक्ष व श्रीनगर संसदीय सीट से विजेता सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अनुच्छेद 370, 35ए के संरक्षण के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। पूर्ण बहुमत से जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितने ताकतवर क्यों न हो जाएं वह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370, 35ए नहीं हटा सकते हैं। यहां बहुत से अन्य गंभीर मुद्दे हैं, जिन्हें हल करना जरूरी है। नेकां तीनों संभागों की क्षेत्रीय स्वायत्तता पर काम करेगी।
शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि डॉ. फारूक से एक प्रश्न में पूछा गया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने पर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370, 35-ए हटाएंगे, पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जम्मू-कश्मीर के अन्य ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर काम करना चाहिए। उन्होंने भारत-पाक में रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि दोनो मुल्कों को तनाव कम करके विकास पर ध्यान देना चाहिए। इससे दोनों देशों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। उन्होंने पाकिस्तान को भी आतंकवाद को पनाह न देकर रिश्तों को बेहतर बनाने की सलाह दी।
ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर उठ रहे सवालों पर डॉ. फारूक ने कहा कि चुनाव आयोग और सभी राजनीतिक दलों को आपस में मिल बैठक कर इस मसले को हल करना चाहिए। ईवीएम की समस्या को हल करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाने चाहिए। कांग्रेस की हार पर डॉ. फारूक ने कहा कि हारना जीतना जीवन का एक हिस्सा है। मैं भी पिछली बार हार गया था, लेकिन पांच साल बाद राहुल गांधी वापसी करेंगे। वह जवान हैं और देश को उनकी जरूरत है। अमेठी के लोग उन्हें भूलेंगे नहीं। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा, अजय कुमार सडोत्रा, सुरजीत सिंह सलातिया, सईद मुश्ताक अहमद शाह बुखारी, अब्दुल गनी मलिक, बाबू रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरके फारूक
श्रीनगर संसदीय सीट जीतने के बाद पहली बार जम्मू पहुंचे डॉ. फारूक अब्दुल्ला का जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें जम्मू हवाई अड्डे से एक रैली की शक्ल में शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू तक लाया गया। यहां पहुंचते ही पार्टी नेताओं के साथ डॉ. फारूक जमकर थिरके। उन्होंने पार्टी कैडर को विश्वास दिलाया कि उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होकर काम करेगी। तीनों संभागों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे। एक समान समग्र विकास को यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कैडर राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखने के लिए काम करे।