{"_id":"66145292b3a4702e73036594","slug":"farook-abdulla-congress-menifesto-srinagar-news-c-10-jam1006-336812-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का घोषणापत्र देश को मजबूत बनाने और धर्मनिरपेक्षता के लिए : फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का घोषणापत्र देश को मजबूत बनाने और धर्मनिरपेक्षता के लिए : फारूक
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र देश को मजबूत बनाने और इसकी धर्मनिरपेक्ष साख को बनाए रखने का वादा करता है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कि घोषणापत्र देश को तोड़ने के लिए है। जो कोई भी अन्यथा सोचता है, वे पहले से ही देश को विभाजित कर रहे हैं। दरअसल उनकी यह प्रतिक्रिया तब आई जब उनसे भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग से करने के बारे में पूछा गया।
वहीं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती द्वारा नेकां पर निशाना साधने पर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग जानते हैं कि पार्टी का क्या मतलब है। डॉ. फारूक ने कहा, वह वही कह सकती हैं जो उन्हें कहना पसंद है। लोग जानते हैं कि हम क्या चाहते हैं और इससे परे मुझे कुछ भी व्यक्त करने की जरूरत नहीं है।