{"_id":"651b1ed7028e67ae960d2604","slug":"farmers-against-hybrid-seeds-rspura-news-c-312-1-sjam1007-260-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हाइब्रिड बीज से तैयार आधी फसल खराब, किसानों में कंपनी के खिलाफ आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हाइब्रिड बीज से तैयार आधी फसल खराब, किसानों में कंपनी के खिलाफ आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोप-अच्छी पैदावार का किया था दावा, कंपनी ने मुआवजा न दिया तो करेंगे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। धान की फसल प्रभावित होने से गांव गंडली कुल कला के किसानों में हाइब्रिड बीज उपलब्ध करवाने वाली कंपनी के खिलाफ आक्रोश है। किसानों ने कहा कि कंपनी ने खराब हुई फसल का जल्द मुआवजा न दिया तो प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
सरपंच गुरदीप सिंह, किसान हरजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, हरदीप सिंह, जुझार सिंह और सर्वजीत सिंह ने कहा कि किसानों ने कंपनी की तरफ से उपलब्ध करवाया धान का बीज लगाया था। कंपनी ने दावा किया था कि इस हाइब्रिड बीज से पैदावार काफी अधिक होगी। अब धान से खेत भर गए हैं, लेकिन आधी से ज्यादा फसल में दाना नहीं बना है, जिस कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। यह बीज की गुणवता पर प्रश्नचिन्ह है। किसानों ने कहा कि काफी खर्च कर फसल लगाई थी, लेकिन बीज सही न मिलने से नुकसान हो रहा है। सरपंच गुरदीप सैनी ने कहा कि इसके लिए कंपनी ही जिम्मेदार है। कंपनी जल्द नुकसान की भरपाई करे, अन्यथा किसान सड़कों पर उतरने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे। सरपंच और किसानों ने उप राज्यपाल से मांग की कि बीज की जांच करवाकर किसानों को नुकसान की भरपाई करवाई जाए।