फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farmer news

Jammu News: किसानों को धान की फसल लगाने के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
farmer news
अरनिया। किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए कैथोलिक सोशल सर्विस सोसायटी की ओर से प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जा रहा है। वीरवार को गांव चंगिया में किसानों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में पूर्व कृषि अधिकारी गुरदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को धान की फसल लगाने के लिए किसानों को जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर पंचायत के पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह मौजूद रहे हैं। पूर्व कृषि अधिकारी गुरदीप सिंह ने कहा कि कुछ दिनों के बाद धान की रोपाई का काम शुरू हो जाएगा। किसान कम लागत पर फसल की ज्यादा पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि वे जैविक ढंग के साथ धान की रोपाई करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से विशेष योजना भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से 29 मई से लेकर 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत कृषि अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक किसानों को आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक करेंगे। इस मौके पर सुभाष चंद्र, प्रोजेक्ट अधिकारी मधुलिका शर्मा के साथ-साथ अन्य किसान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed