{"_id":"683e058c8f5690b76f0629c7","slug":"farmer-news-samba-news-c-269-1-jou1001-101618-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किसानों को सताने लगी धान रोपाई के लिए मजदूरों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किसानों को सताने लगी धान रोपाई के लिए मजदूरों की चिंता
Tue, 03 Jun 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती गांवों के किसानों ने धान की पनीरी (पौध) बो दी है। जून में ही धान की रोपाई का काम भी शुरू हो जाएगा लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक सीमा पर तनाव के कारण क्षेत्र में मजदूरों की कमी हो गई है। इसके लिए किसानों को क्षेत्र में आने वाले प्रवासी मजदूरों की चिंता सताने लगी है।
किसानों को लग रहा है कि अगर तनाव के कारण बाहरी मजदूर नहीं आए तो उनके लिए धान की रोपाई करना मुश्किल हो जाएगा। गांव मट्टू के किसान और नंबरदार खैरू राम ने बताया कि उनके गांव में धान रोपाई बाहरी राज्यों से आने वाले श्रमिकों पर ही निर्भर हैं।
किसान और सेवानिवृत्त सूबेदार सतपाल मट्टू ने बताया कि धान की पनीरी कुछ दिन में तैयार हो जाएगी और धान की रोपाई का काम शुरू होगा। जिसके लिए वह लोग फोन करके धान लगाने वाले प्रवासी मजदूरों को बुला रहे हैं। वह उनको समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि सीमा पर पूरी तरह से शांति है। किसान और भाजपा के मंडल अध्यक्ष खौड़ अंकुश चौधरी ने बताया कि धान की पनीरी तैयार है। उन्हें भी मजदूरों का इंतजार है।