फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farmer leader Rakesh Tikait Jammu Visited Suchetgarh RSpura met with farmers of border areas

जम्मू पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत: सुचेतगढ़ बार्डर का दौरा किया, सीमांत किसानों का जाना हाल

Wed, 06 Apr 2022 07:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 06 Apr 2022 07:08 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने जम्मू के आरएसपुरा में सीमांत किसानों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुचेतगढ़ बार्डर का दौरा कर भारत-पाकिस्तान सीमा भी देखी।

विज्ञापन
Farmer leader Rakesh Tikait Jammu Visited Suchetgarh  RSpura met with farmers of border areas
Rakesh Tikait Jammu Visit - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत बुधवार को भारत-पाक सीमा ऑक्ट्राय पोस्ट पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डीडीसी सदस्य तरनजीत सिंह टोनी, ऑल जेएंडके जाट महासभा प्रधान व पूर्व मेयर चौ. मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे। किसान नेता इस दौरान भारत-पाक सीमा पर जीरो लाइन तक पहुंच कर सीमा के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने सुरक्षा बल जवानों व सीमावर्ती किसानों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानने का प्रयास किया। पत्रकारों से बात करते हुए किसान नेता ने कहा कि वो पाकिस्तान से कहना चाहते हैं कि वो सीमा पर शांति बनाए रखे। सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से तारबंदी की गई है।
विज्ञापन


लाइटें भी लगवाई गई हैं, इसके बावजूद पाकिस्तान हमारे के लिए परेशानी बना हुआ है। सीमा पर गोलीबारी से यहां के किसानों को नुकसान उठाना पड़ता, वहीं पाक गोलाबारी के चलते लोगों को अपने घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाकर पनाह लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान यूनियन की ओर से लगातार सीमावर्ती किसानों की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष पहले भी रखा गया है, और आगे भी वो यहां के किसानों की समस्याओं को रखेंगे। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार की निंदा की। 

उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो महंगाई को रोक सकती है। पिछले दिनों पांच राज्य में विधानसभा चुनाव हुए, तो महंगाई क्यों नहीं बढ़ी। अब जैसे ही चुनाव समाप्त हुए महंगाई एकदम बढ़ गई। इसका मतलब है कि इसके पीछे सरकार है।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहे तो इस महंगाई रोक सकती है। इस दौरान पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह बाजवा, सरपंच गुरदयाल सिंह, सरपंच शाम लाल, सरपंच शशि कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय किसान भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed