फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fare of E Rickshaw of Per Km is 10 rupee decide by Administration

Jammu News: अमरनाथ यात्रा तक ई-रिक्शा का प्रति किलोमीटर 10 रुपये किराया तय

विज्ञापन
Fare of E Rickshaw of Per Km is 10 rupee decide by Administration
-परिवहन आयुक्त ने जारी किया आदेश, उल्लंघन करने वाले चालकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ई-रिक्शा चालकों की ओर से यात्री किराये को लेकर जारी मनमानी को देखते हुए परिवहन विभाग ने अब किराया तय कर दिया है। अब ई-रिक्शा का एक किलोमीटर का 10 रुपये किराया होगा। परिवहन विभाग ने यह व्यवस्था श्री अमरनाथ यात्रा तक प्रभावी रखने का फैसला लिया है। इसे लेकर परिवहन आयुक्त ने आदेश जारी किया है।

शहर में तीन हजार से अधिक ई-रिक्शाओं का परिचालन होता है। ई-रिक्शा का किराया तय न होने के कारण चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। पांच किमी तक के सफर के लिए 150 से 200 रुपये वसूले जाते हैं। इन दिनाें अमरनाथ यात्रा चल रही है। शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन से यात्री निवास तक ई-रिक्शा वाले 150 से 200 रुपये वसूल रहे हैं। वहीं एशिया चौक से भगवती नगर तक 100 रुपये किराया लिया जा रहा है। निगरानी न होने से ई-रिक्शा चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए अब परिवहन विभाग ने किराया तय कर दिया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर संभाग के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को विस्तृत किराया सूची तय कर सार्वजनिक स्थानों पर इसे प्रकाशित करने को है ताकि आम लोगाें को तय किए गए किराये की जानकारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed