{"_id":"665d07e7fe4a6edee4063809","slug":"family-members-of-avtar-singh-held-candle-march-jammu-news-c-10-jam1008-372666-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मृतक अवतार सिंह को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मृतक अवतार सिंह को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर कैलाश में जमीन विवाद को लेकर एक माह पहले हुई हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। करीब एक महीना पहले जमीन विवाद को लेकर ग्रेटर कैलाश में हुई हत्या के मामले में रविवार को मृतक अवतार सिंह के परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला। गांधीनगर के गुरुद्वारा से शुरू हुआ कैंडल मार्च अप्सरा रोड तक पहुंचा।
इस मौके पर अवतार सिंह की पत्नी मनदीप कौर और अन्य परिवार सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग जमा हुए। यह कैंडल मार्च अवतार सिंह को इंसाफ देने के लिए निकाला गया। बता दें कि इस मामले में अब तक एक सेवानिवृत एसपी, भू माफिया गोला शाह समेत 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके बावजूद अवतार सिंह का परिवार चाहता है कि इस मामले की और अधिक निष्पक्ष तरीके से जांच हो ताकि अवतार सिंह को न्याय मिल सके।
पत्रकारों से बात करते हुए परिजनों ने कहा कि इस मामले में अब भी कई अपराधी हैं जो बचे हुए हैं जिन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेता तरणजीत सिंह टोनी ने कहा कि मामले की जांच तेजी से होनी चाहिए। जांच के लिए बनाई गई एसआईटी ने तेजी से काम किया है, जो आगे भी जारी रहे।