{"_id":"66245660030157617009b905","slug":"fake-currency-three-arrested-jammu-news-c-10-jam1006-344846-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी के कोटरंका में 4500 रुपये नकली करंसी के साथ 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी के कोटरंका में 4500 रुपये नकली करंसी के साथ 3 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कोटरंका में इसी सप्ताह आतंकी कमांडर तालिब की पत्नी समेत दो अन्य को गिरफ्तार कर बरामद की थी आईईडी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिला पुलिस ने कोटरंका में नकली करंसी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली करंसी लेकर कोटरंका बाजार में घूम रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोटरंका के दराज बुद्धल निवासी सिकंदर शाह, जफर शाह और आबिद शाह निवासी तरगाई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 4500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए।
तीनों के खिलाफ कोटरंका थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कोटरंका में नकली करंसी का प्रयोग कर आतंकवाद को जिंदा रखने और नशीली दवाओं के धंधे को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इसी महीने के पहले सप्ताह पुलिस ने कोटरंका के दराज निवासी लश्कर कमांडर तालिब शाह की पत्नी, उसके साले और एक अन्य को गिरफ्तार किया था और बाद में उनकी निशानदेही पर दराज के ढोक से आईईडी भी बरामद की थी। पकड़ी गई महिला सहित दो अन्य लोग आतंकियों के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम कर रहे थे। डीजीपी आरआर स्वैन ने प्रेसवार्ता में कहा था कि सबूतों के माध्यम से यह साबित हो गया है कि लश्कर कमांडर की पत्नी, साले और एक अन्य ओजीडब्ल्यू को पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से गिराए गए हथियारों, गोला-बारूद, आईईडी, नकदी व नशीले पदार्थों की खेप मिलती रही है और उन्हें आगे सप्लाई करते रहे हैं।