फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facility

रेडक्रॉस अटेंडेंट सराय में डाइट सेवा बहाल

विज्ञापन
facility
जम्मू। महेशपुरा स्थित रेडक्रॉस अटेंडेंट सराय में ठहरने वाले मरीजों के लिए डाइट (दाल, चावल आदि) सेवा बहाल कर दी गई है। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें सराय में दोपहर और शाम के समय दस रुपये में खाना मिलेगा। इसमें कैंसर मरीजों को निशुल्क डाइट मिलेगी। इसके लिए मंडलायुक्त जम्मू की ओर से पहले ही आदेश जारी किया गया है। डाइट सेवा बहाल होने से सराय में मरीजों और तीमारदारों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एक माह से सराय में डाइट सेवा बंद रहने से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। डाइट न मिलने से मरीजों और तीमारदारों को मजबूरन दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा था। जिससे उन्हें समय की बरबादी के साथ आर्थिक दिक्कतें पेश आ रही थीं। खासतौर पर जीएमसी में कैंसर का उपचार के लिए आने वाले मरीज अधिक परेशान थे। लेकिन अब डाइट सेवा बहाल होने से सभी को दो समय में खाना मिलेगा। सराय में प्रत्येक तीमारदार से एक रात में ठहरने के लिए 50 रुपये बिस्तर दिया जाता है। सराय का उद्देश्य जीएमसी और अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में आने वाले मरीजों को सस्ती दरों पर पड़ाव के साथ डाइट की सुविधा मुहैया करवाना है, ताकि अस्पतालों में तीमारदारों की भीड़ को कम किया जा सके। कागजों में सराय में बिस्तर की क्षमता 152 है, लेकिन मौजूदा इनकी संख्या 50 से कम रह गई है। रेडक्रॉस के क्षेत्रीय निदेशक सतपाल शर्मा ने कहा कि मरीजों और तीमारदारों की सहूलियत के लिए अटेंडेंट सराय में डाइट सेवा बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed