{"_id":"619e9c99d08d6e45a014f7b1","slug":"facilities-jammu-wifi-in-jammu-jammu-city-news-jmu248524722","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बीस और स्थानों पर मिलेगी वाईफाई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बीस और स्थानों पर मिलेगी वाईफाई सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पर्यटकों को आकर्षित करने, छात्रों सहित कारोबारियाें को लाभान्वित करने के लिए जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मुफ्त वाईफाई सेवा को 20 और स्थानों पर विस्तारित करने का फैसला किया है। इस संबंध में जेएससीएल ने एलएमईएस के साथ दूसरे चरण के लिए समझौता किया है।
इसके तहत 20 और स्थानों पर वाईफाई हॉटस्पॉट सुविधा प्रदान की जाएगी। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेएससीएल अवनी लवासा और निदेशक एलएमईएस मौजूद रहे। मुफ्त वाई-फाई सेवा का विस्तार करने का निर्णय पहले चरण में शुरू हुई सेवा की बेहतर प्रतिक्रिया के बाद लिया गया है
पहले चरण में 16 स्थानों पर मिल रही सुविधा
चरण एक के तहत 16 स्थानों पर हॉटस्पॉट स्थापित किए गए है। इसमें 1100 लोग दैनिक आधार पर लाभ प्राप्त करते हैं। केसी प्लाजा, रघुनाथ मंदिर, मुबारक मंडी, कच्ची छावनी, इंदिरा चौक तक इन हॉटस्पॉट से मासिक आधार पर 4500 से अधिक लोग नेटवर्क से जुड़ते हैं।
विज्ञापन
दूसरे चरण में यहां मिलेगी सुविधा
दूसरे चरण के तहत मेडिकल कॉलेज जम्मू, रेलवे स्टेशन जम्मू, कनाल रोड, जम्मू यूनिवर्सिटी, छन्नी हिम्मत, त्रिकुटा नगर, शास्त्री नगर और अन्य जगहों में दी जाएगी।
जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है। इंटरनेट कनेक्टिविटी स्मार्ट सिटी का एक महत्वपूर्ण घटक है। शहरी बुनियादी ढांचे से संबंधित कई अन्य परियोजनाएं जम्मू स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शुरू की जा रही हैं।
- अवनी लवासा, सीईओ, स्मार्ट सिटी