फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facilities,jammu news,school open

11 महीने बाद आज से आठवीं तक के स्कूल भी खुलेंगे

विज्ञापन
facilities,jammu news,school open
जम्मू। जम्मू संभाग के सात जिलों में 11 महीने बाद सोमवार आठ फरवरी से पहली कक्षा से आठवीं तक के स्कूल शैक्षणिक गतिविधियों के लिए खुल जाएंगे। अब इन कक्षाओं में विद्यार्थियों की ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पढ़ाई भी करवाई जाएगी। कोरोना महामारी के बीच छोटे बच्चों से एसओपी का पालन करवाने के लिए सभी स्कूल ने अपना प्रबंधन खाका तैयार कर लिया है, जिसके हिसाब से सभी गतिविधियां करवाई जाएंगी। स्कूलों ने विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए रोस्टर तैयार करने के साथ एसओपी के पालन को सुनिश्चित करवाने के लिए अपनी विशेष टीमें भी बनाई हैं।
विज्ञापन

9वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल खोलने के एक सप्ताह बाद पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने भी तैयारी है। प्राइमरी स्तर के सभी स्कूलों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। समग्र शिक्षा की ओर से स्कूलों में साबुन और कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता पोस्टर भी बांट दिए हैं। निजी और सरकारी स्कूलों ने हर कक्षा में बच्चों की संख्या को ध्यान में रखते हुए रोस्टर तैयार किया है, जिसके आधार पर ही बच्चों को बुलाया जाएगा। रविवार को स्कूलों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

-----
सभी स्कूलों से मैनेजमेंट प्लान तैयार करवाया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी अधिकारियों को फील्ड विजिट करने का निर्देश दिया है। बीते दो दिन से स्कूलों का दौरा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। अभिभावक बिना किसी डर के बच्चों को स्कूल भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुराधा गुप्ता, निदेशक स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed