फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facilities,jammu news,multy lavel parking

मल्टी लेवल पार्किंग में 396 वाहन हो सकेंगे पार्क

विज्ञापन
facilities,jammu news,multy lavel parking
जम्मू। पंजतीर्थी में मल्टी लेवल पार्किंग में 396 वाहन पार्क करने की जल्द सुविधा मिलेगी। मंगलवार को नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने रिबन काटकर इसका काम शुरू करवाया।
विज्ञापन

यह पार्किंग नगर निगम की पांच कनाल जमीन में बनाई जा रही है और इसमें पांच फ्लोर बनाए जा रहे हैं। मेयर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे वाहन पार्किंग की समस्या हल हो जाएगी। 2017 में प्रोजेक्ट की योजना बनाई गई थी और तीन माह पहले इसका नींव पत्थर रखा गया। 2022 में इसका काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 260 चार पहिया और 136 दोपहिया वाहन पार्क हो सकेंगे।
विज्ञापन

पुराने शहर में पार्किंग सुविधा नहीं है। इस कारण वाहन सड़क किनारे ही पार्क किए जा रहे हैं। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। काम के शुभारंभ के दौरान संयुक्त आयुक्त वर्कर्स सुनील थुसु, एक्सईएन अनिल कुमार गुप्ता, जेई मोहित गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
भौर कैंप के स्कूल में शौचालय
जम्मू। शहर में रास्तों और अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लोगों की मांगों को पूरा किया जा रहा है। यह बात मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने भौर कैंप गर्ल्स हाई स्कूल में सुलभ शौचालय के शुभारंभ के मौके पर कही। इस पर दस लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा शहर में भी नए सुलभ शौचालय बनाए जा रहे हैं। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रयास जारी हैं। शहर में एलईडी लाइटें लगवाई जा रही हैं। रोटरी और फव्वारे भी लगाए जा रहे हैं।

------
पॉलिथीन का प्रयोग न करें लोग
मेयर ने कहा कि लोग पॉलिथीन का प्रयोग न करें। इससे नाले और नालियों के अवरुद्ध होने की समस्या बनी है। नगर निगम भी इस पर कार्रवाई कर रहा है। लोग भी सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed