{"_id":"5fcfec0d8ebc3ecf5d7896c5","slug":"facilities-jammu-city-news-jmu2243769108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ जम्मू में जल्द मिलेगा सुविधायुक्त एसी वेटिंग रूम, काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ जम्मू में जल्द मिलेगा सुविधायुक्त एसी वेटिंग रूम, काम जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय जम्मू (आरटीओ) में आने वाले लोगों को अब तेज धूप और बारिश में किसी कोने या पेड़ के नीचे नहीं खड़ा होना पड़ेगा। आरटीओ में लोगों के लिए विभिन्न सुविधाओं से लैस वेटिंग हॉल तैयार किया जा रहा है। हॉल में लोगों के बैठने, खाने और पानी के पीने की भी व्यवस्था के साथ हेल्प डेस्क भी होगा।
जम्मू आरटीओ में सबसे अधिक लोगों का हुजूम रहता है। आरटीओ आने वाले लोगों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। अपने काम के लिए लोगों को तेज धूप या बारिश में भी लाइनों में खड़ा रहने पड़ता था, लेकिन अब लोग एसी वेटिंग हॉल में बैठ सकेंगे। हॉल का निर्माण चल रहा है मार्च तक इसे पूरा करने की योजना है। वेटिंग हॉल बनने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में आरटीओ आने वाले लोगों को सड़क किनारे या दुकानों पर बैठना पड़ता है।
लोगों की परेशानी को देखते हुए ही वेटिंग हॉल तैयार किया जा रहा है। इसमें एसी, पीने के पानी, बैठने और खाने की व्यवस्था भी की जाएगी। गर्मी के मौसम में परेशानी होती थी, लेकिन इसके तैयार होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
धनंतर सिंह, आरटीओ जम्मू