फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facilities

स्मार्ट मीटर रोकेंगे बिजली चोरी, रूपनगर से काम शुरू

विज्ञापन
facilities
जम्मू। मंदिरों के शहर में अब स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली चोरी पर लगाम लगाने की तैयारी की जा रही है। बिजली विभाग ने शहर में रूपनगर से स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में शहर में 65 हजार मीटर लगाए जाएंगे और ये मीटर घरों की बजाय बाहर पोल पर लगाए जाएंगे। कारपोरेशन के अनुसार रूपनगर, मुट्ठी, बख्शी नगर, रेशमघर कॉलोनी, बस स्टैंड, पुराना शहर, बेली चराना समेत कई इलाकों में मीटर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

मीटर से आने वाली तार ही घर के अंदर जाएगी। इसके लिए जम्मू और श्रीनगर शहर में काम तेज हो गया है। पहले चरण में दोनों शहरों में एक लाख तीस हजार मीटर स्थापित किए जाने हैं। हालांकि जम्मू शहर में 10 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं, जिससे अलग-अलग चरणों में मीटर लगाने पर काम किया जाएगा। मौजूदा समय में अधिकांश मोहल्लों में कुंडियां लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। इससे राजस्व को हर माह करोड़ों की चपत लग रही है। हालांकि बिजली विभाग की टीमें समय-समय पर अवैध कनेक्शनों को हटा रही हैं, लेकिन लोग फिर से अवैध रूप से कनेक्शन ले रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
शहर में सवा लाख मीटर ठप
जम्मू शहर में मौजूदा समय में सवा लाख से ज्यादा मीटर ठप चल रहे हैं। इन मीटरों को अभी तक नहीं बदला गया है। लोगों ने मीटर लाइन से अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। यहां पर भी बिजली जल रही, लेकिन पता नहीं चल पा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने से इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
हर माह छह करोड़ की बिजली हो रही चोरी
बिजली चोरी के कारण हर माह विभाग को छह करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। लाइनलॉस 60 फीसदी तक पहुंच गया है। 40 प्रतिशत ही राजस्व आ रहा है। अधिकारी भी अपने स्तर पर प्रयास कर चुके हैं। अब स्मार्ट मीटर लगाने के बाद लाइनलॉस कम हो जाएगा। हर माह 10 करोड़ की बिजली की खपत है। इसमें 60 फीसदी बिजली का सरकारी कागजों में कोई हिसाब-किताब नहीं है। बिजली कहां पर जली है। लगातार घाटे के बाद अब बिजली विभाग को निजीकरण कर निगम बनाया गया है।
----------
शाम ढलते लगतीं कुंडियां, कार्रवाई केे
दौरान टीम पर कई बार हो चुका पथराव
ग्रामीण इलाकों में शाम ढलते ही कुंडियां लग जाती है और सुबह कुंडियां निकाल ली जाती है। इस कारण भी बिजली कारपोरेशन की टीमों को मौके पर कुछ नहीं मिल पाता है। बेलीचराना, सिद्दड़ा, विक्रम चौक और आसपास इलाकों में बिजली कारपोरेशन की टीमों पर कार्रवाई के दौरान पत्थराव होता है। इस कारण अभी तक यहां से अवैध कनेक्शनों को नहीं हटाया गया है।
------------
एसी, कूलर और हीटर के लिए 100 रुपये में ले रखे हैं अवैध कनेक्शन
शहर में गर्मी-सर्दी से बचने के लिए लोगों ने 100 से 300 रुपये में एसी, कूलर और हीटर के लिए अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। कायदे से दो एसी पर आठ हजार के आसपास बिल आना चाहिए, लेकिन यहां 300 रुपये में ही काम चल जाता है, जबकि बिजली हजारों की खपत हो रही है। इस कारण भी कारपोरेशन का घाटा बढ़ता जा रहा है।

-----------
शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम रूपनगर से शुरू कर दिया गया है। मीटर लगने के बाद बिजली चोरी पर काफी हद तक लगाम लगेगी। शहर में 65 हजार के आसपास स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इससे लाइनलॉस कम होगा। राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी
- गुरमीत सिंह, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed