{"_id":"5ea5da438ebc3e909a68544a","slug":"facilities-jammu-city-news-jmu2087425103","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी विवाह के लिए दूल्हे समेत सात बारातियों को मिल सकती मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी विवाह के लिए दूल्हे समेत सात बारातियों को मिल सकती मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश सरकार विवाह समारोह के मामले में लोगों को कुछ रियायतें देने पर फैसला ले सकती है। जिला स्तर पर जिला उपायुक्त इस संबंध में आदेश जारी करेंगे। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और पिछले एक महीने से ज्यादा समय से जारी लॉकडाउन के चलते जम्मू जिले में ही करीब पांच हजार शादियां टल चुकी हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुुए लोग स्वेच्छा से शादियों को टालकर हालात के सुधरने के बाद नए सिरे से शादियों की तिथि निर्धारित कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। ऐसे में रियायतों पर जरूर सरकारी स्तर पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
जो लोग शादी समारोह को टालने की स्थिति में नहीं है। ऐसी परिस्थिति में दूल्हे समेत सात बाराती सामाजिक दूूरी के नियमों को बरकरार रखते हुए जा पाएंगे, इसके लिए जल्द आदेश जारी हो सकता है। अप्रैल महीने में शादियों के शुभ मुहूर्त वाले अधिकतर दिन अब बीत चुके हैं। अक्षय तृतीया पर भी शुभ मुहूर्त रहता है। अब मई महीने में शादी के लिए कई मुहूर्त हैं। अगर सरकार इस संबंध में जल्द आदेश जारी करती है तो कई लोगों को राहत मिलेगी। मई महीने में एक, दो, चार, पांच, छह, 15, 17, 18, 19 और 23 मई शादियों के लिए शुभ है।