फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facilities auto stand,jammu news

इंदिरा चौक में बनेगा ऑटो स्टैंड

विज्ञापन
facilities auto stand,jammu news
जम्मू। पुराने शहर, रघुनाथ मंदिर और एसरपोर्ट जाने के लिए अब बस स्टैंड जाकर ऑटो करने से छुटकारा मिलेगा। शहर के सबसे व्यस्त इंदिरा चौक में यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटो स्टैंड बनाया जाएगा। मौजूदा समय में एयरपोर्ट के लिए लोगों को बस स्टैंड जाकर ऑटो करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऑटो सुविधा के बारे में यातायात पुलिस ने सुझाव दिया था, जिस पर नगर निगम ने सहमति जताते हुए ऑटो स्टैंड के लिए हरी झंडी दे दी है। अब कागजी कार्रवाई चल रही है। अप्रैल से ऑटो स्टैंड की सुविधा मिल सकती है। मौजूदा समय में केसी चौक में ऑटो स्टैंड हैं, लेकिन यहां पर दो से तीन ऑटो ही पार्क हो रहे हैं। इसके अलावा केसी चौक फ्लाईओवर के नीचे ऑटो चालक मनमर्जी से ऑटो खड़ा कर रहे हैं। इससे जाम की समस्या बन रही है। सड़क से कई बार पुलिस भी ऑटो चालकों को हटा चुकी है। अब ऑटो चालकों को केसी चौक से हटाकर इंदिरा चौक में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

------------
शहर में पहुंचना होगा आसान
ऑटो स्टैंड बनने से पुराने शहर में पहुंचना आसान होगा। पुराने शहर के लिए लोगों को पैदल ही चलना पड़ता है। या फिर मेटाडोर के माध्यम से मुबारक मंडी और फिर पैदल पुराना शहर घूमना पड़ता है। अब ऑटो सुविधा मिलने से लोग ऑटो के माध्यम से भी पुराने शहर में मंदिरों और किले में घूम सकेंगे। वहीं, यातायात समस्या भी हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
स्टैंड पर खड़े हो सकेंगे 15 से 20 ऑटो
इंदिरा चौक में 15 से 20 ऑटो पार्क होंगे। यहां से सवारियों के हिसाब से ऑटो को नंबर के हिसाब से भेजा जाएगा। सवारी छोड़ने के बाद फिर से ऑटो को नंबर के हिसाब से सवारी दी जाएगी।
--------
बीसी रोड पर हर वक्त रहती है भीड़
बीसी रोड में हर वक्त लोगों की भीड़ उमड़ती है। यहां से बसें भी अलग-अलग जगहों के लिए चल रही हैं। ऐसे में ऑटो स्टैंड बनने से लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
---------
ऑटो स्टैंड के लिए नगर निगम को सुझाव दिया गया है। इंदिरा चौक पर ऑटो स्टैंड मिलने से पुराने शहर की ओर जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके नजदीक कहीं भी ऑटो स्टैंड नहीं है। लोगों को पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।

- शिवाली, डीएसपी, ट्रैफिक पुलिस
--------
ऑटो स्टैंड के लिए फाइल की कार्रवाई पूरी करने के लिए ज्वाइंट कमिश्नर वर्कर्स के पास भेजा गया है। इंदिरा चौक में ही ऑटो स्टैंड सुविधा दी जाएगी। इससे पुराने शहर के साथ-साथ एयरपोर्ट कवर होगा।
- टीना महाजन, सचिव, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed