फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facilitated traffic employees, jammu news

अब ड्यूटी पर यातायात पुलिस कर्मी रहेंगे कूल-कूल

विज्ञापन
facilitated traffic employees, jammu news
जम्मू। शहर में यातायात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के वक्त गर्मी से बचाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। ट्रैफिक बूथ पर कर्मियों के लिए पीने का ठंडा पानी और पंखे-कूलर की व्यवस्था की जा रही है। एडीजीपी ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह आदेश दिया गया है कि कर्मियों को पंखे-कूलर लगाकर दिए जाएं, ताकि कुछ देर के लिए वे आराम कर सकें। अकसर कर्मियों को गर्मी में धूप का सामना करना पड़ता है और पीने के पानी तक के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कर्मियों की ओर से कई बार दरबार में मांग भी उठाई गई है।
विज्ञापन

एसएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि हर ट्रैफिक बूथ पर पानी का कैंपर दे दिया गया है, ताकि कभी भी कर्मी पानी पी सकें। इसके अलावा बूथों पर पंखे और कूलर लगवाए जा रहे हैं। एडीजीपी की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किया गया है। कोशिश है कि जिन जगहों पर भी कर्मी तैनात हैं, वहां पर यह सुविधा पहुंचाई जाए। शहर में 20 से 25 जगहों पर बूथ स्थापित हैं, कुछ जगहों पर बूथ नहीं हैं, वहां पर भी इनका निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed