फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facebook and instagram server down world wide for one hour, users trolled on twitter

फेसबुक व इंस्टाग्राम एक घंटे तक डाउन, ट्विटर पर शिकायत

Thu, 14 Mar 2019 01:13 AM IST
Pranjal Dixit एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 14 Mar 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
facebook and instagram server down world wide for one hour, users trolled on twitter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

सोशल साइट फेसबुक और इंस्टाग्राम के बुधवार रात करीब 10 बजे भारत सहित पूरी दुनिया में एक घंटे तक डाउन रहने से यूजर काफी परेशान रहे। इस दौरान कई यूजर ने ट्विटर पर शिकायत की और फेसबुक पेज के स्क्रीन शॉट लेकर टैग किया। कई यूजर ने इसका मजाक भी उड़ाया।

विज्ञापन


फेसबुक के यूजर को उस दौरान नई पोस्ट डालने और कमेंट व शेयर करने में परेशानी हुई, जबकि इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड नहीं हो पा रहे थे। कई यूजर ने अकाउंट न खुलने की शिकायत की। इस बीच कुछ यूजर ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर किए,जिसमें कंपनी की ओर से कहा गया कि मेंटेनेंस के कारण फेसबुक डाउन है।
विज्ञापन


कुछ देर में ठोक हो जाएगा। इस दौरान कुछ यूजर ने ट्विटर की तारीफ भी की। उन्होंने लिखा कि भले फेसबुक व इंस्टाग्राम डाउन हो, लेकिन ट्विटर हमेशा काम करता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed