फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Eye flu spreading in Jammu

Jammu News: आई फ्लू से घबराएं नहीं, सावधानी बरतें

विज्ञापन
Eye flu spreading in Jammu
बिश्नाह क्षेत्र में तेजी से फैल रहा संक्रमण, तीन दिन में तीन सौ ज्यादा मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। संक्रमण आई फ्लू बिश्नाह क्षेत्र में भी तेजी से पैर पसार रहा है। जानकारी के अनुसार तीन दिनों में उप जिला अस्पताल में आई फ्लू के तीन सौ से अधिक मामले आए हैं। इससे बचाव और रोकथाम के बारे में बिश्नाह के बीएमओ डॉ. शमीम अहमद चौधरी और आंखों की डॉक्टर बबीता ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन आ रहे लगभग 70% लोगों में आई फ्लू की शिकायत है। यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे में बहुत तेजी से फैलती है। इससे घबराएं नहीं, सावधानी बरतें।
उन्होंने बताया कि आई फ्लू किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। लेकिन, छोटे बच्चों में इसके ज्यादा लक्षण देखे जा रहे हैं। क्योंकि, छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। जो भी आई फ्लू से ग्रसित है उसे किसी भी अन्य व्यक्ति से हाथ नहीं मिलाना चाहिए, आंखों को भी बार-बार हाथ नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंखों को साफ करने के लिए पानी उबालकर उसे ठंडा कर साफ रुई से साफ करें। यह बीमारी अन्य व्यक्तियों में न फैले, इसके लिए आई फ्लू के मरीज को चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन लोगों को आई फ्लू के लक्षण नजर आ रहे हैं, तुरंत अस्पताल में आकर उचित उपचार करवाएं। उचित परामर्श के बिना किसी भी दवा का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

---
आई फ्लू से घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। उप जिला अस्पताल हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आई फ्लू से बचने के लिए लोग आंखों के डॉक्टर के परामर्श का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. शमीम अहमद चौधरी, बीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed