{"_id":"64cea91629d26549f60b96c4","slug":"eye-flu-spreading-in-arnia-samba-news-c-274-1-rsp1001-190-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आई फ्लू से लोग हो रहे बीमार, अरनिया में आंकड़ा डेढ़ सौ पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आई फ्लू से लोग हो रहे बीमार, अरनिया में आंकड़ा डेढ़ सौ पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अरनिया अस्पताल में रोजाना मिल रहे 15 से 20 केस, ज्यादा बच्चे आ रहे चपेट में
अरनिया। आई फ्लू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार शाम तक इसका आंकड़ा डेढ़ सौ पार कर गया। अरनिया अस्पताल में रोजाना 15 से 20 केस आ रहे हैं। अरनिया स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ज्यादातर बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं।
अरनिया अस्पताल के डॉ.मेडिकल अफसर डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि आई फ्लू से बचने के लिए हाथों से आंखों को स्पर्श बिल्कुल न करें। किसी भी बाहरी चीज को छूने के बाद हाथ अच्छी तरह से धोएं। जिन लोगों को आंखों में खारिश या जलन हो रही है। वह अस्पताल में जाकर चेक करवाएं। काला चश्मा पहनना शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि आंखों में आंखें डाल देखने से ही बीमारी जकड़ रही है। इसके चलते एहतियात बरतने की जरूरत है।
4 से 5 दिन बाद आंखें हो रहीं ठीक
डॉ. रोहित ने कहा कि आई फ्लू के मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है। 4 से 5 दिन की प्रक्रिया से गुजरने के बाद आंखें ठीक हो रही हैं। इस बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। किसी भी ऐसे व्यक्ति के पास खड़े न हों, जिन्हें आई फ्लू की शिकायत है। मात्र जागरूकता और एहतियात बरतने से ही आई फ्लू पर काबू पाया जा सकता है।