फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   extra security forces still will be deployed in jammu kashmir after election till amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा मजबूत करने के लिए चुनाव ड्यूटी पर आए सुरक्षाबलों को घाटी में रोका

Mon, 27 May 2019 07:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 27 May 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
extra security forces still will be deployed in jammu kashmir after election till amarnath yatra
श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ का काफिला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्र से हजारों की संख्या में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को बुलाया गया था। इनमें सीआरपीएफ की महिला बटालियन भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि चुनाव के लिए बुलाई गई अधिकतर कंपनियों को रोक लिया गया है। आगामी अमरनाथ यात्रा और फिर मचेल माता की यात्रा के लिए इनको रोका गया है। 
विज्ञापन


इस बार अमरनाथ यात्रा से अधिक मचेल माता यात्रा को चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि किश्तवाड़ में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी। 
विज्ञापन


पिछले साल मचेल माता की छड़ी यात्रा को लेकर भी कुछ विवाद हुआ था। इसके अलावा इस साल किश्तवाड़ में संग नेता की हत्या की गई थी। इसके पहले भाजपा के परिहार बंधुओं की हत्या की गई थी। बीते एक साल में किश्तवाड़ में तीन आतंकी हमले हो चुके हैं। पुलिस की तरफ से भी यह बताया गया है कि किश्तवाड़ और चिनाब घाटी में सात आतंकी सक्रिय हो गए हैं, पहले इक्का दुक्का आतंकी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सीआरपीएफ की कई कंपनियों को रोक लिया गया है। जिनकी अमरनाथ यात्रा और मचेल में सेवाएं ली जाएंगी। इसके अलावा केंद्र से सीआईएसएफ आर आईटीबीपी की कंपनियां भी आई हुई हैं। 


इनमें से भी काफी को रोका गया है। सूत्रों का कहना है कि इस बार अमरनाथ और किश्तवाड़ मचेल यात्रा में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती रहेगी। आने वाले दिनों में कुछ नए कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed