औचक दौरे पर कश्मीर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की ईरान में फंसे छात्रों के परिजनों से मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को कश्मीर के औचक दौरे पर पहुंचे हैं। इसकी पुष्टि एक अधिकारी ने की है। आज यहां एस. जयशंकर उन परिवारों से मिले जिनके बच्चे कोरोनावायरस प्रभावित ईरान में फंसे हैं। परिजनों का कहना है कि विदेश मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि हमारे बच्चों को जल्द भारत लाया जाएगा।
बता दें कि ईरान चीन के बाद इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर है। यहां 90 से ज्यादा लोगों की कोरोनावायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है। ईरान में भारत के छात्र बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। इन्हें वहां से लाने के लिए इनके परिजन लगातार सरकार से विनती कर रहे हैं।
भारत ईरान में फंसे छात्रों को वहां से निकालने के लिए एक दल रवाना कर चुका है। साथ ही भारतीय दल ने वहां इलाज के लिए क्लिनिक भी तैयार किया है। ईरान में फंसे ऐसे ही कश्मीरी छात्रों के अभिभावकों से मिलने एस. जयशंकर आज कश्मीर के औचक दौरे पर पहुंचे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डल झील के किनारे बसे पासपोर्ट सेवा केंद्र का भी दौरा करेंगे। इसके साथ ही वह बारामुला के पासपोर्ट सेवा केंद्र भी जाएंगे।
Jammu & Kashmir: External Affairs Minister Dr S Jaishankar in Srinagar met family members of the students who are stuck in Iran. A parent says, "EAM has given us assurance that he will get our children back from Iran; we have requested him to do it at the earliest." #CoronaVirus pic.twitter.com/MkVnmcMhcc
— ANI (@ANI) March 9, 2020