फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Expressed concern over the martyrdom of five soldiers including the officer

अधिकारी सहित पांच सैनिकों की शहादत पर चिंता जताई

विज्ञापन
Expressed concern over the martyrdom of five soldiers including the officer
सांबा। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के नेताओं ने कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की निंदा करते हुए हंदवाड़ा (कुपवाड़ा) में एक कर्नल, एक मेजर, दो सेना के जवानों और जम्मू-कश्मीर के एक पुलिस जवान की शहादत पर चिंता व्यक्त की है। प्रेस को जारी बयान जेकेएपी नेताओं ने सुरक्षा बल के जवानों की शहादत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, और देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले सैनिकों के शोक संतृप्त परिजनों के साथ सहानुभूति व्यक्त की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक बार फिर से पाकिस्तान की बुराई का पर्दाफाश हो गया। जब उनके द्वारा समर्थित आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी में शांति को बाधित करने के लिए हिंसा को अपनाया है। यहां तक कि जब पाकिस्तान कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा अभी भी पड़ोसी देश कश्मीर में अपनी गतिविधियों को बढ़ा रहा है। इसकी निंदा की जानी चाहिए और केंद्र सरकार को स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसनीय भूमिका को जोड़ने के बावजूद आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चिंता जताने वालों में एजाज अहमद खान, चौधरी जुल्फिकार अली, मनजीत सिंह, हाजी मुमताज अहमद, विक्रम मल्होत्रा, कमल अरोड़ा, नम्रता शर्मा, रकीक खान, अमनदीप सिंह, वैभव मट्टू, मदन लाल चलोत्रा, बोध राज और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed