फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Expressed anger over getting 8 percent reservation instead of 27 percent

Jammu News: 27 प्रतिशत की जगह 8 प्रतिशत आरक्षण मिलने पर जताया रोष

विज्ञापन
Expressed anger over getting 8 percent reservation instead of 27 percent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। 27 प्रतिशत की जगह 8 प्रतिशत आरक्षण मिलने पर मंगलवार को ओबीसी समाज ने रोष जताया। ऑल जेएंडके ओबीसी महासभा ,ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लास फेडरेशन, ऑल जेएंडके ओबीसी वेल्फेयर फोरम, ओबीसी अधिकार तिरंगा यात्रा के सदस्यों ने महाराजा हरि सिंह पार्क के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बंसी लाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गया वादा झूठा साबित हो रहा है।
कस्तुरी लाल बसोत्रा ने कहा कि मंडल रिपोर्ट के अनुसार 42 प्रतिशत हमारी जनसंख्या है और 1931 के सनसस के अनुसार देेखें तो हमारी जनसंख्या 32 प्रतिशत हैं लेकिन हमें केवल 8 प्रतिशत ही आरक्षण दिया गया हैं। वहीं पहाड़ी लोगों की सिर्फ 10 लाख जनसंख्या है, जबकि उनको 10 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त हो रहा है। यह भेदभाव नहीं तो क्या है।
विज्ञापन

अपनी मांग को रखते हुए फकीर चंद सातीया ने कहा कि ओबीसी समाज में 16 नई कास्ट को डाला गया है जो कि हमारे समाज के नहीं हैं न ही मंडल रिपोर्ट में हैं, इसलिए उनको भी हटाया जाए। इसके अलावा 27 प्रतिशत पंचायती राज और नगर पालिका के चुनाव में मिलनी चाहिए। प्रदर्शन में सोहन सिंह, केवल फोत्रा, बलवान कटारिया, राज कुमार चलोत्रा, विजय कुमार, चरनजीत चारगोत्रा, करतार गांधी, कुलदीप चलोत्रा, मोहन लाल पवार आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed