फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Excitement on India's match win in Jammu, drums accompanied by fireworks

India-Pak Cricket: जम्मू-कश्मीर में भारत के मैच जीतते ही उत्साह, आतिशबाजी के साथ बजे ढोल-नगाड़े

Mon, 29 Aug 2022 01:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 Aug 2022 01:07 AM IST
सार

मैच के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे। विभिन्न विश्वविद्यालयों के हॉस्टल तथा संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती रही। तवी पुल पर भी पहरा रहा।

विज्ञापन
Excitement on India's match win in Jammu, drums accompanied by fireworks
एशिया कप में भारत के मैच जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप महामुकाबले में भारत की जीत के साथ ही पूरे जम्मू कश्मीर में जीत का जश्न मना। ढोल-नगाड़े की थाप पर लोगों ने नाच गाकर खुशियां मनाईं। भारतीय टीम तथा सेना के जयकारे लगाए। आतिशबाजी की। जम्मू, सांबा, कठुआ, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, रियासी, रामबन, डोडा के साथ ही घाटी में लोग सड़कों पर निकलकर जीत के जश्न में भागीदार बने।

विज्ञापन


मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में आतिशबाजी हुई। जम्मू में गांधीनगर गोल मार्केट, कच्ची छावनी, तवी पुल, गुज्जर नगर, रेशम घर, नानक नगर, छन्नी हिम्मत के साथ ही पुराने शहर में देर रात तक आतिशबाजी होती रही। वार्ड नंबर 75 संग्रामपुर में युवाओं ने तिरंगे के साथ नाच गाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। उधर, बॉर्डर पर आरएस पुरा में भी लोग भारत की जीत पर झूम उठे। एलओसी से सटे जिले राजोरी के जवाहर नगर में लोग ढोल नगाड़ों की थाप पर देर रात तक नाचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे व्यापक प्रबंध, तवी पुल पर रहा पहरा

मैच के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे। विभिन्न विश्वविद्यालयों के हॉस्टल तथा संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती रही। तवी पुल पर भी पहरा रहा। कश्मीर में संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती रही। मैच शुरू होने के साथ ही सुरक्षा बलों ने नाकों पर चेकिंग भी शुरू कर दी ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। इसके साथ ही बॉर्डर इलाकों में भी पुलिस ने गश्त बढ़ा दी थी। 

होटलों में बड़ी स्क्रीन पर उठाया आनंद

चिरपरिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम के साथ मैच को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह रहा। शाम के सात बजे से शहरवासी अपने घरों में टीवी के सामने बैठ गए थे। होटल और रेस्तरां में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगी थीं, जहां खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया। क्रिकेट के प्रति लोगों में दीवानगी देखते ही बन रही थी। रविवार की छुट्टी ने मैच देखने का उत्साह और बढ़ा दिया था। पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के लिए चार विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार की लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा की। मैच की हर गेंद ने खेल का रोमांच बनाए रखा था। क्रिकेटप्रेमियों को पूरा विश्वास था कि भारत पाकिस्तान को परास्त करेगा।

पुंछ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान पुंछ में देर रात तक पुलिस लगातार गश्त करती रही। अधिकारियों ने किसी भी प्रकार के तनाव और घटना पर लगाम लगाने की पूरी व्यवस्था की थी। पुलिस की तरफ से मैच शुरू होने के पहले ही नगर के अलग-अलग स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए थे। एसएचओ पुंछ रंजीत राव स्वयं पूरे इलाके में नजर बनाए हुए थे। देर रात दस बजे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed