फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Exchange of fire between terrorists and security forces in Shopian District.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, शोपियां मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर

Sun, 23 Jun 2019 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
Exchange of fire between terrorists and security forces in Shopian District.
मौके पर सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन अंसार गजवा-तुल-हिंद के चार आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। सभी स्थानीय आतंकी थे। सुरक्षा बल एक साथ चार आतंकियों के मारे जाने को बड़ी कामयाबी मान रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिले के पंजर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की। इस दौरान घर-घर तलाशी ली गई। घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें पहले दो आतंकियों को मार गिराया गया। कुछ देर बाद दो और आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मारे गए सभी आतंकी अंसार गजवा-तुल-हिंद से जुड़े थे और सभी स्थानीय थे। इनकी शिनाख्त रफी हसन मीर (क्रालचक-शोपियां), सुहैल अहमद भट (बटमुरन-शोपियां), शौकत अहमद मीर (राजपोरा-पुलवामा) तथा आजाद अहमद खांडे (बामनू-पुलवामा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह बिल्कुल साफ सुथरा आपरेशन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस तथा सुरक्षा बलों के आपसी समन्वय से आपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल के पास लोगों को न जाने की सलाह दी है क्योंकि आशंका है कि वहां कोई विस्फोटक फटे बिना रह गया हो। 

शौकत कई हमलों में था शामिल
पुलिस के अनुसार शौकत का लंबा आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह 2015 से सक्रिय रहा है। शुरूआत में वह हिजबुल मुजाहिदीन में था। वह सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले के कई मामलों में शामिल रहा था। साथ ही नागरिक अत्याचार से जुड़ी कई वारदातों को उसने अंजाम दिया। शेखहर्द में पुलिस पोस्ट पर फायरिंग, सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले, कस्बायार में नागरिक बशीर अहमद डार की हत्या व अल्ताफ अहमद को घायल करने के मामले में राजपोरा थाने में मुकदमा दर्ज था। पुलिसकर्मी समीर अहमद की हत्या में भी उसके खिलाफ राजपोरा थाने में एफआईआर हुई थी। 

शौकत ने ही अन्य तीन को संगठन में किया था शामिल
मारा गया आतंकी शौकत अहमद मीर ने ही आजाद अहमद, रफी हसन व सुहैल अहमद को आतंकी संगठन में भर्ती कराया था। इन तीनों ने हाल ही में आतंकी संगठन का दामन थामा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed