{"_id":"5d3bc26d8ebc3e6ca56c3c24","slug":"exchange-of-fire-begins-between-terrorists-and-security-forces-at-shopian-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जैश कमांडर समेत दो आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जैश कमांडर समेत दो आतंकी ढेर
Sat, 27 Jul 2019 05:42 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 27 Jul 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
शोपियां मुठभेड़ के दौरान इलाके की घेराबंदी करते जवान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में सीआरपीएफ की काफिले पर कार ब्लास्ट कर हमला करने के आरोपी जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर व पाकिस्तानी आतंकी मुन्ना लाहोरी उर्फ बिहारी को सुरक्षा बलों ने साथी समेत मार गिराया। मुठभेड़ दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को हुई। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा बलों को शुक्रवार की रात को यह सूचना मिली थी कि शोपियां जिले के बोनबाजार इलाके के बांडे मोहल्ला में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इस सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की। पूरी रात मोहल्ले को घेर रखा गया था। सुबह जब तलाशी अभियान तेज किया गया तो अपने को घिरता पाकर छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकियों की शिनाख्त पाकिस्तान के मुन्ना लाहोरी के रूप में हुई है। वह जैश का दक्षिणी कश्मीर का कमांडर था। वह 30 मार्च को बनिहाल में सीआरपीएफ कानवाय पर कार ब्लास्ट कर हमले में शामिल था। इसके साथ ही 17 जून को पुलवामा के अरिहाल में सेना के वाहन में आईईडी लगी कार ब्लास्ट की घटना में भी था जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे। इसके साथ ही हमले में दो नागरिकों समेत नौ लोग घायल हुए थे।
पुलिस के अनुसार दूसरा आतंकी शोपियां जिले के तुर्कवानगाम का जीनत उल इस्लाम था। जीनत पर कई मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ जैनापोरा में नागरिक इरफान हमीद की हत्या का मुकदमा था।
आईईडी एक्सपर्ट था मुन्ना
मुन्ना लाहोरी आईईडी का एक्सपर्ट था। वह कश्मीर घाटी में कई हत्याओं में शामिल था। जैश ए मोहम्मद की ओर से घाटी में युवकों की भर्ती में उसका इस्तेमाल किया जाता था।
जैश-हिजबुल दोनों के थे आतंकी
मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में जैश तथा हिजबुल दोनों के आतंकी शामिल थे। मुन्ना जैश से जुड़ा था जबकि जीनत हिजबुल मुजाहिदीन से संबंधित था। दोनों के खिलाफ कई हमले तथा नागरिकों की हत्या के मामले थे। सुरक्षाबलों को लंबे समय से इनकी तलाश थी।