{"_id":"981ef0219f415d871caca220b8b465e8","slug":"excess-doctors-of-cities-will-be-sent-to-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव भेजे जाएंगे शहरों के फालतू डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव भेजे जाएंगे शहरों के फालतू डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने वीरवार को विधान परिषद में कहा कि शहरों से फालतू डाक्टर गांव जाएंगे। जुगाड़ सिस्टम अब नहीं चलेगा। जिन डाक्टरों की रजिस्ट्रारशिप खत्म हो चुकी है, वे भी जुगाड़ सिस्टम से सालों से शहरों में बैठे हैं। वह गांवों में जाने की तैयारी कर लें। मंत्री ने पीडीपी सदस्य फिरदोस टाक के सवाल पर यह जवाब दिया।
विज्ञापन
पीडीपी सदस्य के जिला किश्तवाड़ में डाक्टरों की किल्लत से संबंधित सवाल पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि वह जम्मू और श्रीनगर शहरों को ही शहर मानते हैं। इनको अलग कर दिया जाए तो अन्य सभी जिलों के अस्पतालों में डाक्टरों की भारी किल्लत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उप जिला अस्पताल हो या प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, डाक्टरों की किल्लत है और इसे वह स्वीकार करते हैं, लेकिन डाक्टरों की भर्ती प्रक्रिया में समय लगता है। इसलिए उन्होंने शहरों से फालतू डाक्टरों को गांवों में भेजने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
अभी तक तो रजिस्ट्रारशिप के नाम पर दस से 15 साल से भी डाक्टर जम्मू और श्रीनगर के शहरी अस्पतालों में बैठे हुए हैं, इन्हें अब गांवों में जाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। इससे पूर्व नेकां सदस्य शेख गुलाम कादिर परदेसी ने मंत्री के लंबे भाषण पर सवाल उठाया और इस पर मंत्री और उनके बीच बहस भी हुई।
हालांकि चेयरमैन अमृत मल्होत्रा ने मंत्री को अपनी बात रखने की मंजूरी दी।