फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Except education institutions all other offices will open from 20 in JK

जम्मू-कश्मीरः शिक्षा संस्थानों को छोड़ 20 से खुलेंगे बाकी सभी दफ्तर

Sat, 18 Apr 2020 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Apr 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Except education institutions all other offices will open from 20 in JK
demo pic - फोटो : बासित जरगर

लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से सरकारी दफ्तर खोलने का आदेश जारी हो गया है। शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान 3 मई तक बंद रहेंगे लेकिन बाकी सभी कार्यालय कोरोना रोकथाम का एहतियात बरतते हुए अपना कामकाज करेंगे। 

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) ने 25 मार्च और 15 अप्रैल के आदेश में संशोधन कर नया सरकारी आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अनिवार्य सेवाओं से जुड़े विभाग बिना पूरे स्टाफ के साथ काम करेंगे। वन, वन्य जीव, वनों में अग्निशमन, पेट्रोलिंग और पौधों की सिंचाई की ड्यूटी के कर्मी रुटीन काम पर लौटेंगे। 
विज्ञापन


अंडर सेक्रेटरी व उच्च पदों पर आसीन सभी अफसर 20 अप्रैल से रोजाना दफ्तर में आएंगे। नान गजटेड कर्मचारियों के लिए अधिकारी रोस्टर बनाएंगे। 33 फीसदी के हिसाब से नान गजटेड कर्मी क्रमवार कार्यालय में हाजिर होंगे। इन सभी कर्मियों को मास्क, मूवमेंट पास और कार्यस्थलों की सैनिटाइजिंग की व्यवस्था संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 14 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। ये सभी मामले कश्मीर संभाग से आए। सीडी अस्पताल जम्मू से चार पॉजिटिव लोगों को रिकवर होने पर छुट्टी दी गई। अब तक पूरे प्रदेश में 42 लोग स्वस्थ हो गए हैं। 

प्रदेश में कुल 328 मामले पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें 281 मामले सक्रिय हैं। जिसमें जम्मू संभाग में 40 और कश्मीर संभाग में 241 मामले हैं। वहीं, उत्तरी कश्मीर में लॉकडाउन का उल्लंघन कर नमाज पढ़ने से पहुंचे लोगों को मना करने पर किए गए पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।


राजोरी कोरोना मुक्त जिला बना
जिला राजोरी के मंजाकोट क्षेत्र के दो पॉजिटिव मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही यह जिला कोरोना मुक्त हो गया है। एक मरीज पहले ही स्वस्थ होकर घर पहुंच गया है। यहां से कोरोना के तीन मरीज सामने आए थे। इसके बाद मंजाकोट इलाके को रेड जोन घोषित कर विशेष एहतियात बरता गया। इसके बाद यहां कोई नए मामले सामने नहीं आए।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed