फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Excellent bowling by Jammu Kashmir cricket team captain Parvez Rasool, Tripura 187 runs all out

जम्मू-कश्मीरः कप्तान परवेज रसूल की फिरकी में फंसा त्रिपुरा, 187 रन ऑलआउट

Thu, 06 Feb 2020 01:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 06 Feb 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Excellent bowling by Jammu Kashmir cricket team captain Parvez Rasool, Tripura 187 runs all out
रणजी ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

त्रिपुरा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में जेएंडके ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। एमबीबी स्टेडियम अगरतला में जारी मुकाबले में कप्तान परवेज रसूल की फिरकी ने मेजबान टीम के बल्लेबाजों को चारो खाने चित कर दिया। 18.5 ओवर की गेंदबाजी में रसूल ने सात विकेट लिए। वहीं बल्ले से (76) की पारी खेलने वाले आबिद मुश्ताक के साथ अब्दुल समद और उमर नजीर ने एक-एक विकेट लिया। त्रिपुरा की पूरी टीम 60 ओवर में 187 रन पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन


मुकाबले के दूसरे दिन जेएंडके ने नौ विकेट पर 280 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन की नाबाद जोड़ी आबिद मुश्ताक (76) और मोहम्मद मुदस्सर (27) ने 49 रन जोड़ कर टीम का स्कोर 329 रन तक पहुंचाया। 329 रन के जवाब में बल्लेबजी करने उतरी त्रिपुरा की शुरुआत खराब रही। टीम ने लंच तक 63 रन पर तीन विकेट गवा दिए थे। इसके बाद कप्तान मिलिंद (55) व प्रत्यूष (47) ने टीम को संभाला। एक समय पर त्रिपुरा का स्कोर पांच विकेट पर 135 रन था।
विज्ञापन


इसके बाद कप्तान परवेज रसूल की फिरकी का ऐसा जादू चला कि पूरी टीम 187 पर सिमट गई। त्रिपुरा ने 171 से 179 तक पहुंचने तक चार विकेट गवा दिए। जेएंडके  पहली पारी के आधार पर 146 रन की बढ़त हासिल कर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 49 रन बना लिए और उसके पास कुल 191 की बढ़त हो गई। मुकाबले में वीरवार को तीसरे दिन का खेल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed