{"_id":"5e669e298ebc3eebb63aee00","slug":"exam-jammu-news-jmu2056633193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा मेडिकल परीक्षा में सात हजार परीक्षार्थी बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरा मेडिकल परीक्षा में सात हजार परीक्षार्थी बैठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्टेट पैरा मेडिकल काउंसिल की ओर से करवाई गई पैरा मेडिकल परीक्षा में जम्मू-कश्मीर से करीब सात हजार परीक्षार्थी बैठे। इनमें जम्मू संभाग से करीब पांच हजार परीक्षार्थी थे।
फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के पहले और दूसरे पार्ट में 1317 और 529 परीक्षार्थी और मेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के पार्ट 1 में 316 और पार्ट 2 में 113 परीक्षार्थी बैठे। जनरल नर्सिंग मिड वाइफरी विषय में पार्ट 1 में 1372, पार्ट 2 में 380, पार्ट 3 में 695 और पार्ट 4 में 202 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह आपरेशन थियेटर टेक्नोलाजी, एलएचवी, ओपथालमिक असिस्टेंट, सेनिटरी इंस्पेक्टर, एनेस्थीसिया असिस्टेंट, डी फार्मेसी और फार्मासिस्ट इंडियन सिस्टम आफ मेडिसन में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी बैठे। जिला जम्मू में 2619 परीक्षार्थी बैठे। इनके लिए विभिन्न स्कूलों में केंद्र स्थापित किए गए थे। जिला कठुआ में 945, उधमपुर में 352, राजोरी में 192, पुंछ में 235, डोडा में 274, किश्तवाड़ में 191, रामबन में 101 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
काउंसिल की प्रधान डॉ. सुनंदा रैना के साथ कंट्रोलर परीक्षा प्रो. एएस भाटिया, रजिस्ट्रार डॉ. संदीप सिंह ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रजिस्ट्रार ने सफल परीक्षाओं के लिए कंट्रोल और प्रिंसिपल के प्रयासों की सराहना की। कंट्रोलर परीक्षा डॉ. भाटिया ने कहा कि पैरा मेडिकल परीक्षाओं में नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता बरती गई।