{"_id":"65ece1c9e1165a36bb059e74","slug":"ex-servicemen-should-vote-100-balveer-jammu-news-c-10-jam1008-319058-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक करें शत प्रतिशत मतदान : बलवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक करें शत प्रतिशत मतदान : बलवीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान में पूर्व सैनिक शत प्रतिशत भाग लें। यह बातें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (एबीपीएसएसपी) के सभी जिलों और तहसील अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय इकाई के अध्यक्ष सेवानिवृत्त बिग्रेडियर बलबीर सिंह संब्याल ने कही। इस मौके पर ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
कारगिल भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बलबीर सिंह संब्याल ने एबीपीएसएसपी के नियमित मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्व सैनिकों की जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी सदस्यों से मतदान में भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर कर्नल वीएस मंगोत्रा ने भी संबोधित किया। आरएसएस प्रचारक और एबीपीएसएसपी के पालक अक्षय कुमार ने सभी पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत की। उन्होंने अपने क्षेत्र में सभी को वोट का मूल्य बताने का अनुरोध किया।
महासचिव कर्नल सुखवीर मनकोटिया ने नई नियुक्तियों के नामों की घोषणा की। इसमें कैप्टन सुरजीत सिंह चिब को एबीपीएसएसपी का उपाध्यक्ष, लेफ्टिनेंट कर्नल सुज्जन सिंह को जिला अध्यक्ष रियासी, सूबेदार मेजर कुलबीर सिंह को ब्लॉक मजालता और कैप्टन बहादुर सिंह को तहसील अध्यक्ष उधमपुर नियुक्त किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।