{"_id":"5eba4dde1f24550730088db4","slug":"ex-servicemen-can-confirm-life-certificate-on-the-phone-for-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए पूर्व सैनिक फोन पर कंफर्म करा सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र, इन नंबर पर दे सकते हैं जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए पूर्व सैनिक फोन पर कंफर्म करा सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र, इन नंबर पर दे सकते हैं जानकारी
Tue, 12 May 2020 01:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 12 May 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के चलते डीपीडीओ से पेंशन निकालने वाले पूर्व सैनिकों और विधवाओं को राहत दी गई है। टेलिफोन पर भी वो अपना जीवन प्रमाण कन्फर्म कर सकते हैं। अभी तक उन्हें डीपीडीओ में जीवन प्रमाण देना होता है लेकिन लॉकडाउन के चलते दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन
राज्य सैनिक वेलफेयर बोर्ड की ओर से डीपीडीओ में बात की गई। इसके बाद डीपीडीओ ने कुछ नंबर जारी किए हैं, जहां पूर्व सैनिक और विधवाएं जीवन प्रमाण की जानकारी दे सकती हैं। डीपीडीओ अखनूर ( 9419210663, 0191 2450439), एओओ 9541445921, एओओ 9419152223, डीपीडीओ शास्त्री नगर 9419264518, एओओ 8946814656 और डीपीडीओ उधमपुर 9419102821, एओओ 9906908055 नंबर पर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं जो पूर्व सैनिक और वीर सैनिकों की विधवाएं पेनुरी, मिलिशया और द्वितीय विश्व युद्ध की पेंशन लेते हैं वो अपने संबंधित जेडएसडब्ल्यू से फोन पर ही बात कर सकते हैं। उनका जीवन प्रमाण भी फोन पर कन्फर्म होगा। बता दें कि सेना की ओर से पूर्व सैनिकों और विधवाओं को लॉकडाउन में राशन, दवाइयां और कई अन्य तरह का सामान वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन