फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ex officer of cross LoC trade also arrested in Davinder case

जम्मू-कश्मीरः दविंदर मामले में एक और गिरफ्तारी, अबतक संख्या हुई छह

Fri, 14 Feb 2020 05:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 Feb 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Ex officer of cross LoC trade also arrested in Davinder case
दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर नवीद बाबा के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह के मामले में जांच कर रही एनआईए ने कश्मीर में क्रॉस एलओसी ट्रेड से जुड़े एक पूर्व पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। उसे पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया गया था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दविंदर मामले में यह छठी गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि नवीद बाबा ने पूछताछ में इस पदाधिकारी का नाम लिया था। उसने बताया था कि क्रॉस एलओसी ट्रेड से जुड़े पुलवामा के इस पदाधिकारी ने उसे पैसे दिए थे। इसके बाद से वह एनआईए के रडार पर आ गया। पूछताछ में यह भी पता चला कि पूर्व पदाधिकारी पाकिस्तान से आने वाले पैसे हिजबुल मुजाहिदीन तथा अन्य आतंकी संगठनों को सौंपता था।
विज्ञापन


उसके लश्कर तथा जैश से भी ताल्लुकात थे। एलओसी ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए इसके घर पर जुलाई, 2019 में सर्च की गई थी। हालांकि, एनआईए ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। जनवरी में नवीद बाबा को घाटी से बाहर ले जाते वक्त डीएसपी को काजीगुंड में गिरफ्तार किया गया था। दो अन्य आतंकी भी पकड़े गए थे। बाद में नवीद बाबा के भाई को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed