{"_id":"6467e0704583daa34d095a1b","slug":"ex-mla-ravinder-raina-police-department-transfer-application-jammu-news-c-10-jam1008-120114-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu kashmir: एसपीओ का तबादला मामले में घिरे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, एडीजीपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu kashmir: एसपीओ का तबादला मामले में घिरे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, एडीजीपी को लिखा पत्र
Sat, 20 May 2023 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 02:17 AM IST
सार
पूर्व विधायक व वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक एसपीओ को किश्तवाड़ तबादला करने का पत्र लिखा था। अब मामला तूल पकड़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एसएसपी के नाम गलत सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मूू कश्मीर की विधानसभा भंग जून 2018 में हुई थी। इसके बाद आज तक विधानसभा चुनाव नहीं हुए। बावजूद पूर्व विधायक खुद को अधिकारी से ऊपर मान कर तबादले के आदेश दे रहे हैं। ऐसा घटनाक्रम 16 मई को हुआ, जब रविंद्र रैना ने एडीजीपी मुकेश सिंह को एसपीओ दलजीत सिंह का घरेलू परेशानी के आधार पर ट्रांसफर करने के लिए आवेदन दिया।
विज्ञापन
एसपीओ पंजतीर्थी में कार्यरत हैं और उन्हें किश्तवाड़ भेजने के लिए कहा गया। मामला तूल पकड़ने पर 18 मई को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर एसएसपी के नाम लिखे पत्र में गलत सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।
विज्ञापन
यहां बताने योग्य है कि केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस केंद्र के अंतर्गत आती है। अगर तबादले की जरूरत होती है तो पुलिस अधिकारी के पास आवेदन किया जा सकता है अन्यथा डीडीसी, सांसद या सरपंच से, क्योंकि सभी के पास अधिकार हैं और ये लोगों के नुमाइंदे हैं।
विज्ञापन
अब सवाल उठता है कि पूर्व एमएलए किस अधिकार से ट्रांसफर के लिए बोल रहे थे। हालांकि पुलिस की ओर से पूर्व विधायक की अर्जी को नामंजूर कर दिया गया।
अगर कोई परेशानी लेकर आता है तो उसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारी तक मामला उठाया जाता है। भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते जनसेवा कर रहा हूं। - रविंद्र रैना, पूर्व विधायक
अभी तक किसी को ट्रांसफर नहीं किया। आला अधिकारी के आदेश के बाद ही तबादला किया जाएगा।- चंदन कोहली, एसएसपी जम्मू