{"_id":"5c8e0766bdec22145e481169","slug":"ex-ias-shah-faesal-launch-a-new-political-party-jammu-and-kashmir-peoples-movement-at-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आईएएस शाह फैसल ने किया राजनीतिक पार्टी का गठन, शहला रशीद भी हुईं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व आईएएस शाह फैसल ने किया राजनीतिक पार्टी का गठन, शहला रशीद भी हुईं शामिल
Sun, 17 Mar 2019 02:07 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 17 Mar 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
शाह फैसल ने श्रीनगर में किया पार्टी का एलान
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने रविवार को अपने राजनीतिक दल जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) का एलान किया। उन्होंने युवा केंद्रित राजनीति करने पर बल दिया। साथ ही केंद्र व राज्य और भारत-पाकिस्तान के बीच की दूरी को पाटने की दिशा में काम करने का वादा किया।
विज्ञापन
श्रीनगर के राजबाग इलाके में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि दिल्ली और कश्मीर के बीच की खाई को पाटने के लिए वे एक रास्ता और आवाज बन सकते हैं। उनकी पार्टी कश्मीर समस्या के समाधान के लिए लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप प्रयास करेगी।
विज्ञापन
कश्मीर समस्या मूलत: दो देशों भारत व पाकिस्तान के बीच की समस्या है। रातों रात चमत्कार हो जाएगा, ऐसा नहीं है। रास्ता लंबा है। उन्होंने कहा कि जब वे आईएएस बने थे तो सोचा था कि विकास से ही राज्य में शांति आ सकती है। यदि लोगों को रोड, स्कूल, पानी उपलब्ध करा दिया जाए तो शांति बहाली हो सकती है, लेकिन दस साल बाद उन्हें अहसास हुआ है कि यदि युवाओं में अलगाव रहा तो यहां रक्तपात नहीं रुक सकता। यदि भावी पीढ़ी अनिश्चितता के दौर से गुजरता रहा तो विकास के जरिये कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले 60-70 साल से जिस प्रकार की राजनीति विभिन्न पार्टियों की ओर से की जा रही है उसे देखकर वे दंग हैं। पूरी ईमानदारी से कहना चाहते हैं कि वे एक पार्टी विशेष में शामिल होना चाहते थे। उस पार्टी के नेताओं से वे मिले भी, उन्होंने पूरा सम्मान दिया। वे दो अन्य पार्टियों से भी बातचीत कर रहे थे, लेकिन इस बीच उन्हें काफी अपशब्दों का सामना करना पड़ा।
लोगों का गुस्सा खासकर युवाओं के आक्रोश ने उनकी आंखें खोल दीं। वे अपशब्दों का इस्तेमाल करने वालों के प्रति शुक्रगुजार हैं जिन्होंने जीवन का महत्वपूर्ण फैसला लेने का बाध्य है। नई पार्टी इसी का नतीजा है। राज्य के लोगों ने उन्हें नई पार्टी बनाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि आईएएस से इस्तीफा देने के बाद भविष्य का फैसला लेना काफी कठिन था।
जेएनयू की छात्र नेता और कार्यकर्ता शहला राशिद ने फैसल की पार्टी में शामिल होने का एलान किया। रैली में पूरी रियासत के दूरदराज के लोग शामिल हुए।