{"_id":"6517401b8d6cb73133008d6a","slug":"ex-deputy-cm-dispute-rajputs-jammu-news-c-10-jmu1037-212584-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पूर्व डिप्टी सीएम के घर का घेराव करने से पहले राजपूत समाज को रोका, धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पूर्व डिप्टी सीएम के घर का घेराव करने से पहले राजपूत समाज को रोका, धक्कामुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। राजपूत समाज के लोगों ने शुक्रवार को गांधी नगर में प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के घर का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने कवींद्र गुप्ता के आवास से करीब सौ मीटर पहले ही रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस के साथ धक्कामुक्की हो गई।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते पूर्व उप मुख्यमंत्री को समाज का विरोधी बताया। पवन चिब ने कहा कि कवींद्र गुप्ता ने गलत बयान देकर राजपूतों को अपमान किया है। इसके बाद भी माफी तक नहीं मांगी, सिर्फ खेद जताया। उन्होंने कहा कि माफी मांगने का कोई सुबूत नहीं है। जिस तरह कवींद्र गुप्ता ने बिरादरी को अपमानित किया है उसी तरह वीडियो जारी कर या मीडिया के माध्यम से वे माफी मांगें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
पवन चिब ने कहा कि राजस्थान के राजपूत संगठनों को भी वीडियो भेज दिया है जिसका असर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी कवींद्र को समर्थन दे रही है। पार्टी की ओर से उन्हें माफी मांगने के लिए कहा नहीं जा रहा। अगर उनसे माफी नहीं मंगवाई तो आने वाले दिनों में पार्टी कार्यालय का भी घेराव करेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर बिरादरी के लोगों को भाजपा के खिलाफ जागरूक करेंगे।