फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   EVM Reached in Strong Room at MAM College And Polytechnic

Jammu News: कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम पहुंचीं ईवीएम, 24 घंटे होगी निगरानी

विज्ञापन
EVM Reached in Strong Room at MAM College And Polytechnic
- एमएएम कॉलेज और पाॅलिटेक्निक सीसीटीवी की जद में, चारों तरफ से सील किए गए स्ट्रांग रूम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू जिले की 11 सीटों पर हुए मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) स्ट्रांग रूम पहुंच गई हैं। जम्मू के एमएएम कॉलेज और पॉलिटेक्निक में देर रात तक मशीनें पहुंचती रहीं। यहां 24 घंटे ईवीएम की निगरानी होगी। इसके लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
देर शाम को एसएसपी जोगिंदर सिंह और डीसी सचिन कुमार ने स्ट्रांग रूम का दौरा किया। सुरक्षा और अन्य बंदोबस्त की समीक्षा की। स्ट्रांग रूम की ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।मंगलवार शाम करीब सात बजे ईवीएम पहुंचना शुरू हो गई थीं। इसके लिए एशिया से विक्रम चौक और विक्रम चौक से पीएचक्यू रोटरी तक मार्ग बंद रखा गया। अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में मशीनें रखीं गईं। ये मशीनें अब 24 घंटे आठ अक्तूबर तक सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगी।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम के आसपास हलचल को प्रतिबंधित कर दिया गया है। बता दें कि जम्मू जिले में आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण, सुचेतगढ़, बिश्नाह, मढ़, नगरोटा, अखनूर, छंब, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, जम्मू पूरब, बाहु सीटों की मतगणना जम्मू में होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed