फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   estate department sealed Panthers Party office in jammu gandhi nagar

जम्मू-कश्मीर: पैंथर्स पार्टी का गांधी नगर स्थित दफ्तर सील, संस्थापक स्व. भीम सिंह को आवंटित हुआ था आवास

Mon, 20 Feb 2023 02:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 20 Feb 2023 02:08 PM IST
सार

पैंथर्स पार्टी के कार्यालय को संपदा विभाग ने सील कर दिया है।  हाल ही में पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ फिर से पैंथर्स पार्टी में वापसी करने का ऐलान किया था। इसी बीच ये कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
estate department sealed Panthers Party office in jammu gandhi nagar
जम्मू: पैंथर्स पार्टी का कार्यलय सील - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू के गांधी नगर स्थित जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक स्व. भीम सिंह के सरकारी आवास को संपदा विभाग ने सील कर दिया है। सोमवार को विभाग ने यह कार्रवाई की है। इसी आवास में पैंथर्स पार्टी का कार्यालय भी था, जो बंद हो गया है।

विज्ञापन


प्रो. भीम सिंह के निधन के बाद संपदा विभाग ने आवास को खाली करने का नोटिस दिया था, लेकिन उचित पहल नहीं होने पर आवास को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। गांधीनगर में उक्त आवास प्रो. भीम सिंह को आवंटित किया था। उन्होंने आवास में पार्टी कार्यालय खोल दिया था।
विज्ञापन


पिछले वर्ष प्रो. सिंह की मृत्यु हो गई थी। नियमों के तहत जिस व्यक्ति के पास सरकारी आवास हो और उसकी मौत हो जाए तो उसके दो महीने में उस आवास को खाली करना होता है। संपदा विभाग ने प्रो. सिंह के पारिवारिक सदस्यों को आवास खाली करने का नोटिस भी दिया था, लेकिन इस पर कोई पहल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को संपदा विभाग की एक टीम ने आवास को सील कर दिया और किसी तरह की गतिविधियां करने पर पाबंदी लगा दी। संपदा विभाग की इस कार्रवाई को हर्ष देव सिंह ने भाजपा की बौखलाहट बताया है। अपने एक वीडियो संदेश में हर्ष देव सिंह ने कहा कि एलजी प्रशासन ने प्रदेश में दो कानून बना रखे है।

विपक्षी पार्टियों के लिए अलग तो भाजपा के लिए अलग कानून है। उन्होंने कहा कि विभाग का यह कदम दर्शाता है कि भाजपा को पैंथर्स पार्टी का डर है। मैंने पैंथर्स पार्टी को फिर से मजबूत करने की बात कही थी।


इसके ठीक तीन दिन बाद पार्टी के कार्यालय को सील कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों की समस्याओं को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी।

गांधीनगर स्थित सरकारी आवास प्रो. भीम सिंह को व्यक्तिगत तौर पर आवंटित किया गया था। नियमों के तहत जिस व्यक्ति को आवास आवंटित होता है उसकी मौत के दो महीने के बाद खाली करने का प्रावधान होता है। विभाग ने इसको लेकर नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन आवास खाली नहीं किया गया। इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए आवास को सील कर दिया है। -गिरधारी लाल शर्मा, उप-निदेशक, संपदा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed