{"_id":"64fa2a7859844625fe0103f4","slug":"espura-crime-two-arrest-rspura-news-c-10-1-jam1007-198039-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फीड की दुकान में चोरी के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फीड की दुकान में चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
Fri, 08 Sep 2023 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
मीरां साहिब पुलिस का केस सुलझाने का दावा, सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। मरालिया गांव में पांच सितंबर को फीड की दुकान पर हुई चोरी का मामला सुलझाने का मीरां साहिब पुलिस ने दावा किया है। इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर सामान को बरामद कर लिया है।
नीरज शर्मा पुत्र बरिता राम निवासी मरालियां की दुकान में पांच सितंबर को चोरी हुई थी, जिसमें आरोपी पशु आहार बैग चोरी कर ले गए थे। पुलिस थाना मीरां साहिब में मामला दर्ज किया गया था। एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना की देखरेख में विशेष टीमों का गठन किया गया। थाना प्रभारी मीरां साहिब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह की देखरेख में सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। इस आधार पर संदिग्धों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद शेर खान व मोहम्मद सादिक दोनों निवासी गणेशु चक फलाएं मंडाल (सतवारी) के रूप में की गई। उनकी निशानदेही पर 20 बोरी पशु आहार बरामद किया। वहीं, एक वाहन को भी जब्त किया गया है। आरोपियों ने खुलासा किया कि उक्त बलेरो विजयपुर से चोरी की गई थी।